फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद से कौशांबी के लिए पैदल निकले भट्ठा मजदूर

विज्ञापन
विज्ञापन
भोगांव (मैनपुरी)। गाजियाबाद में भट्ठे पर कार्य कर रहे दिहाड़ी मजदूर पैदल ही अपने घर कौशांबी जाने के लिए निकल पड़े। बस स्टैंड पर भूखे प्यासे श्रमिकों को समाजसेवियों ने फल और पानी दिया। साथ ही रुपये देकर वाहन की व्यवस्था कराई।
विज्ञापन

बुधवार को गाजियाबाद से कौशांबी जा रहे राकेश कुमार ने बताया कि वह अपने साथी लवकुश, सूरज, हंसराज, अभिषेक, मानचंद्र आदि के साथ गाजियाबाद में भट्ठे पर ईंट पथाई का काम दिहाड़ी पर करते है। लॉकडाउन के बाद काम बंद हो गया। भट्ठा मालिक भी नहीं आता है। हम लोगों को खाने पीने की दिक्कत होने लगी। वह लोग मंगलवार को रेलवे पटरी के किनारे किनारे पैदल ही निकल आए। इनका बस स्टैंड पर पहुंचने पर सोनी यादव, सौरभ यादव, हर्ष दुबे, हरिओम यादव, अनिल यादव आशू यादव, विपिन यादव आदि ने छाया में बैठाकर केला व खाने पीने का सामान वितरित किया व नकदी देकर वाहन की व्यवस्था घर जाने के लिए कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें