...और भी लोग हो सकते थे घायल
मोहल्ले के लोगोंं ने पुलिस को बताया कि सोनू आए दिन झगड़ा करता है। जिस समय उसने फायरिंग की, तब गली में बच्चे भी मौजूद थे। वह प्रवेश पर गोली चलाया मगर, राहगीर चपेट में आ गया। किसी और को भी गोली लग सकती थी।
दवा लेने जा रहा था
पंकज के घायल होने की जानकारी पर परिजन अस्पताल पहुंच गए। उसके ताऊ बॉबी शर्मा ने बताया कि पंकज को दवा लेनी थी। इसलिए वो घर से निकलकर दोस्त के साथ जा रहा था। पंकज शादीशुदा है। घटना के बाद से परिजन परेशान हैं।