फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भंडारे के दौरान फायरिंग से मची भगदड़, तीन लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
खैरगढ़ (फिरोजाबाद)। थाना खैरगढ़ क्षेत्र के गांव नगला कलियान में भंडारे के दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर हमला बोल दिया जिसमें तीन लोग घायल हुए। लोग विवाद को शांत कराते तब तक फायरिंग हो गई, जिससे भंडारे में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस को देख हमलावर भाग गए। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए भेजा।
विज्ञापन

थाना खैरगढ़ क्षेत्र के गांव नगला कलियान में श्रीमद्भागवत कथा के समापन के बाद सोमवार को भंडारे का आयोजन हो रहा था। दीपक एवं नीलेश भी दावत खाने गए थे। तभी उनका गांव के ही रवींद्र पक्ष से विवाद हो गया। विवाद के बाद दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चलने लगे। मारपीट के दौरान एक पक्ष से नीलेश एवं दीपक के साथ दूसरे पक्ष से जलेसर निवासी मनोज घायल हो गया। मारपीट के दौरान अचानक फायरिंग होने से भंडारे में अफरा तफरी मच गई। भंडारे में मारपीट एवं फायरिंग की सूचना पर खैरगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए भेजा। पुलिस ने नीलेश और दीपक पक्ष के विमलेश की तहरीर पर रवींद्र, उपदेश, नरेंद्र, सौदान, अवनीश, सतेंद्र उर्फ बंटी, बीटू उर्फ मोहित के खिलाफ मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी निरीक्षक खैरगढ़ संजय कुमार ने बताया मारपीट एवं फायरिंग की घटना में तीन लोग घायल हुए हैं। एक पक्ष की तहरीर पर सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। दूसरे पक्ष की तहरीर नहीं मिली हैै।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें