फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: प्लॉट के विवाद में चाचा-भतीजों में फायरिंग, लोगों में फैली दहशत; दरवाजे में फंसी मिली गोली

Thu, 06 Apr 2023 05:55 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

जमीनी विवाद में एक ही परिवार के लोगों में झगड़े के बाद फायरिंग हो गई। झगड़े की सूचना पर गांव में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के फतेहपुर सीकरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम उन्नदेरा में प्लॉट के विवाद में एक ही परिवार के चाचा-भतीजों में विवाद हो गया। बताया गया है कि एक पक्ष द्वारा घर में घुसकर हवाई फायरिंग की, जिसके बाद एक गोली दरवाजे में दाग दी गई, जिससे गांव में सनसनी फैल गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को पीड़ित पक्ष ने तमंचा बरामद करवाया है। वहीं पुलिस ने दरवाजे में फंसी गोली को भी निकालकर जब्त कर लिया है । पीड़ित पक्ष द्वारा आधा दर्जन लोगों के खिलाफ थाना सीकरी में रिपोर्ट दी  है । पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है।

ये है मामला 

घटना आज गुरुवार प्रात: 7:30 बजे करीब की है। थाना सीकरी में दी तहरीर में भोजन सिंह पुत्र नंदा ने बताया कि उसके परिवार के ही जोगिंदर पुत्र राधे, महेश पुत्र भरत सिंह से प्लॉट का विवाद चल रहा है। इसी को लेकर वे लोग रंजिश मानते हैं। आज जोगिंदर सिंह व महेश ने तमंचे से पहले तो हवाई फायर किया, फिर जान से मारने की नियत से घर के दरवाजे में गोली मारी। फायरिंग से गांव में सनसनी फैल गई।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें एक गलती और मौत: गलती से दूसरे ट्रैक पर उतरा युवक, सामने से आ रही थी ट्रेन; नहीं बचा सका जान

आरोपी खुद पहुंचा थाने 

सूचना के बाद मौके पर थाना प्रभारी विपिन कुमार पहुंचे, जहां भोजन सिंह पक्ष द्वारा तमंचा व कारतूस बरामद कराए गए। बताया गया है कि आरोपी पक्ष का शिशुपाल सिंह अपनी मां के सिर में चोट लगा कर थाने पहुंचा, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित भोजन सिंह द्वारा जोगिंदर सिंह, महेश कुमार, शिशपाल सिंह, महिपाल सिंह, धर्मेंद्र सिंह आदि को नामजद करते हुए तहरीर दी है। थाना प्रभारी विपिन कुमार का कहना है कि दोनों पक्षों में जमीन का विवाद है, जिसमें फायरिंग की घटना हुई है। जांच के बाद कार्रवाई होगी ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें