लायर्स कालोनी में फायरिंग के बाद दहशत में महिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर राधा-कृष्ण मंदिर में आई कॉलोनी की ही एक महिला की चेन लूट ली गई। वह एक और महिला के साथ जा रही थी। लूट की सूचना पर यूपी-100 के सिपाही पहुंच गए। महिला को थाने भेज दिया गया। वहां रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। मंदिर के पास पहले भी चेन लूट हो चुकी हैं।
पिकेट हटने से बढ़ा अपराध
लॉयर्स कॉलोनी में कुछ दिन पहले तक दिन और रात में पुलिस पिकेट लगती थी। इसे हटा लिया गया। इसके बाद से वारदात बढ़ गई हैं। दिन भर अराजक तत्व कॉलोनी में घूमते रहते हैं। किसी दिन बड़ी वारदात हो सकती है। अगर पुलिस पिकेट होती तो शायद छात्र फायरिंग भी नहीं कर पाते।
विश्वविद्यालय में मारपीट का जोड़
मारपीट करने वाले छात्रों के प्रवेश निरस्त होंगे!
पालीवाल पार्क परिसर में मंगलवार को छात्रों के दो गुटों के बीच हुई मारपीट पर डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन का रुख सख्त है। चीफ प्रॉक्टर मनोज श्रीवास्तव का कहना है कि कुछ छात्र माहौल बिगाड़ने की लगातार कोशिश कर रहे हैं। मारपीट की घटना की जांच कराई जाएगी। विश्वविद्यालय के आवासीय परिसर में पंजीकृत कोई भी छात्र दोषी पाए जाएगा तो उसका प्रवेश निरस्त करने या विश्वविद्यालय में प्रवेश प्रतिबंधित करने का निर्णय लिया जाएगा। इस मामले में जांच समिति गठित कर दी गई है।