फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: संपत्ति बंटवारे के विवाद में पिता-पुत्रों के बीच फायरिंग, गोलियों से दहला गांव, फैली दहशत

Tue, 28 Dec 2021 09:50 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा का घड़ी राठौर गांव सोमवार रात को गोलियों से दहल उठा। यहां संपत्ति विवाद में पिता-पुत्रों के बीच फायरिंग हो गई। इससे गांव में दहशत फैल गई।  
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना खंदौली क्षेत्र के घड़ी राठौर गांव में सोमवार की रात नौ बजे संपत्ति बंटवारे के विवाद में किसान और उसके बेटों के बीच करीब 15 राउंड हवाई फायरिंग हुई। इससे गांव में दहशत फैल गई। सूचना पर पुलिस पहुंची तो आरोपी पिता-पुत्र फरार हो गए। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। 
विज्ञापन


ग्रामीणों के मुताबिक रविंद्र सिंह राठौर निवासी घड़ी राठौर के तीन बेटे हैं। रामू, राजकुमार और ओमपाल। ओमपाल आगरा में रहता है। जबकि राजकुमार और रामू गांव में ही पिता के साथ रहते हैं। रामू भाजपा से भी जुड़ा हुआ है। 

15 राउंड हवाई फायरिंग हुई
सोमवार रात करीब नौ बजे रविंद्र से रामू और राजकुमार का संपत्ति बंटवारे के लिए विवाद हो गया। कहासुनी के बाद इनके बीच फायरिंग होने लगी। दोनों तरफ से करीब 15 राउंड  हवाई फायरिंग की गई। इससे गांव में दहशत फैल गई। लोग घरों में दुबक गए। वहीं फायरिंग की सूचना पर थाना पुलिस पहुंच गई। 
विज्ञापन


पुलिस को देखकर फायर करने वाले भाग निकले। खंदौली के थाना प्रभारी अवधेश गौतम ने बताया कि संपत्ति बंटवारे के विवाद में पिता-पुत्रों के बीच फायरिंग हुई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। वहीं गांव में फायरिंग किए जाने की वजह पर लोग तमाम चर्चाएं भी कर रहे हैं। 
विज्ञापन

बाह में खेत की बाड़ के विवाद में चले लाठी-डंडे
बाह क्षेत्र के जोधपुरा गांव में सोमवार की सुबह फसल की रखवाली के लिए खेत की मेड़ पर लगाई बाड़ को लेकर ग्रामीण बलवीर और हेत सिंह पक्ष में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों ओर से लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी चले। जिससे बलवीर के बेटे राहुल, हेत सिंह के बेटे मुकेश, राम सुंदर के बेटे देवेंद्र घायल हो गए। 

पुलिस ने बलवीर पक्ष के बलवीर, रवि, सूरज, राहुल, भूपेंद्र सिंह तथा हेत सिंह पक्ष के देवेंद्र सिंह, मुकेश, जोगेंद्र के अलावा शांतिनगर के अनिल को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर बाह जसवीर सिंह ने बताया कि बाड़ को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई है। घायलों का मेडिकल कराया है। गिरफ्तार नौ लोगों का शांतिभंग में चालान किया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें