फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: पिनाहट में कहासुनी के दौरान दो पक्ष भिड़े, पथराव और फायरिंग से फैली दहशत

Sat, 08 Jan 2022 12:49 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

पिनाहट क्षेत्र के गांव पड़ुआपुरा में शनिवार को दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों तरफ से जमकर पथराव हुआ। फायरिंग की भी हुई। 
विज्ञापन
छत पर असलहा लेकर खड़े लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना पिनाहट क्षेत्र के गांव पडुआपुरा में शनिवार की सुबह कहासुनी के दौरान दो पक्ष भिड़ गए। इनके बीच लाठी-डंडे चले। पथराव के साथ फायरिंग भी की गई। सूचना पर सीओ पिनाहट और एसओ फोर्स के साथ पहुंचे, तो मामला शांत हुआ। एक पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने आठ नामजद और पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। दूसरे पक्ष ने भी तहरीर दी है। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक गांव पडुआपुरा में शनिवार सुबह करीब आठ बजे अशोक तोमर और मान सिंह पक्ष के बीच विधानसभा चुनाव के मुद्दे पर बहस होने लगी। देखते ही देखते मारपीट और पथराव होने लगा। फायरिंग किए जाने का भी आरोप दोनों पक्ष के लोग एक दूसरे पर लगाए हैं। मामले में अशोक तोमर ने मान सिंह, अमन उर्फ हांडा, जमुना, अजय बिहारी, रामराज, मनोज, मुकेश, बबलू और चार पांच अज्ञात लोगों के घर में घुसकर मारपीट और फायरिंग करने की तहरीर दी है। 

जिसके आधार पर पुलिस ने जानलेवा हमला समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं दूसरे पक्ष की ओर से शकुंतला देवी ने थाने में तहरीर दी है। उन्होंने भी मारपीट और फायरिंग किए जाने का आरोप विपक्षियों पर लगाया है। एसओ पिनाहट कुलदीप सिंह ने बताया कि एक पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दूसरे पक्ष की तहरीर की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें