फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: नए साल पर पार्टी में गया था युवक, सात दिन बाद तालाब में मिला शव, हत्या की आशंका

Sat, 08 Jan 2022 12:28 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

ताजगंज के कलाल खेरिया में शनिवार की सुबह एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक एक जनवरी से लापता था। परिजनों ने हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना ताजगंज क्षेत्र के कलाल खेरिया में नए साल की पार्टी के बाद से लापता युवक का शव घर के पास तालाब में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक के परिजनों ने युवक के दोस्तों पर हत्या का शक जताया है। उन्होंने पुलिस पर भी मामले में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन


कलाल खेरिया निवासी 18 वर्षीय नकुल संजय दिवाकर नए साल पर पार्टी में जाने की कहकर घर से गया था। नकुल के घर न लौटने पर परिजनों ने तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। नकुल के पिता नहने ने ताजगंज थाने में तीन जनवरी को गुमशुदगी दर्ज करा दी। उन्होंने तीन युवक पर शक जताया था। आरोप है कि पुलिस ने उन्हें  पूछताछ करके छोड़ दिया। इसके बाद पुलिस ने कोई तलाश नहीं की। 

शुक्रवार रात को गांव के पास ही स्थित तालाब में उसका शव पड़ा होने की जानकारी मिली। सीओ सदर राजीव कुमार पुलिस फोर्स के साथ पहुंच गए। इसके बाद शव को तालाब से निकाला गया। परिजनों का कहना है कि पुलिस शक के दायरे में आए लोगों से सख्ती से पूछताछ करती तो उनके बेटे की हत्या नहीं होती। बेटे को बंधक बनाकर रखा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें