फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगला कोठी में एक साथ जलीं दोस्तों की चिताएं

विज्ञापन
विज्ञापन
कुसमरा (मैनपुरी)। कन्नौज के तिर्वा क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में कस्बा निवासी दो दोस्तों की मौत के बाद शनिवार को दोनों का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसका इलाज लखनऊ में चल रहा है। हादसे के बाद मृतकों के घरों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

किशनी की कुसमरा चौकी क्षेत्र के नगला कोठी निवासी मनोज यादव ट्रांसपोर्ट का काम करते थे। शुक्रवार को वह सगे भाई गौरव व दोस्त आदेश के साथ मौरंग की तलाश में कन्नौज क्षेत्र में गये थे। तिर्वा के पास बाइक सवारों को पिकअप ने टक्कर मार दी थी। हादसे में मनोज की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी, वहीं आदेश ने कन्नौज स्थित मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया। हादसे में घायल मनोज के भाई का इलाज लखनऊ में चल रहा है। शनिवार को मृतक मनोज व आदेश के शव गांव आए तो परिजनों में चीख पुकार मच गई। परिजनों ने बताया कि तीन माह पूर्व मनोज की शादी कुर्रा क्षेत्र के गांव तरौलिया निवासी युवती के साथ हुई थी। वहीं आदेश की शादी को तीन वर्ष हो चुके थे। मनोज व आदेश के घर पासपास हैं और दोनों के बीच गहरी दोस्ती थी। दोनों की चिताएं एक साथ जलीं तो हर किसी की आंखें नम हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें