मूलरूप से फिरोजाबाद के शिकोहाबाद निवासी निवासी फायरमैन जितेंद्र राठौर आगरा में तैनात थे। वर्ष 2024 में उसके खिलाफ न्यू आगरा स्थित शिक्षण संस्थान की छात्रा ने छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी। मामला सामने आने के बाद उसे निलंबित कर दिया गया था। उसका तबादला भी बहराइच कर दिया गया था। यहां से भी सोनभद्र भेजा गया मगर वह ड्यूटी पर नहीं पहुंचा। ड्यूटी से अनुपस्थित रहने के कारण निलंबित कर दिया गया।
ये भी पढ़ें - UP: महाराष्ट्र TET पेपर लीक में यूपी का कनेक्शन आया सामने, आगरा में छपा था प्रश्न पत्र; एसआईटी जांच में जुटी
मामले में चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है। कोर्ट में मामला विचाराधीन है। आठ जून को फायरमैन दीवानी पहुंचा था। वर्दी में कॉकरोच बनकर प्रदर्शन किया। वह घुटने के बल तारीख पर पहुंचा था। गेट पर तैनात सुरक्षा कर्मियों ने उसे रोक लिया था। पुलिस ने बताया कि पिछले दिनों जितेंद्र राठौर ने लखनऊ पहुंचकर अग्निकांड की घटना के बाद अग्निशमन विभाग में बाइक खरीद में घोटाले के आरोप लगाए थे। इसके वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे।
ये भी पढ़ें - UP: जब उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने बांटी थीं डिग्रियां, अमर उजाला आर्काइव से...आगरा विश्वविद्यालय के इतिहास के सुनहरे पन्ने
डीसीपी मुख्यालय अतुल शर्मा ने बताया कि फायरमैन ने दीवानी में वर्दी में प्रदर्शन किया था। यह अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है। इस पर फायरमैन को बर्खास्तगी की प्रक्रिया शुरू करा दी गई है। उसे नोटिस जारी किया गया है। उसे जवाब देना होगा। सही जवाब नहीं देने पर बर्खास्तगी कर दी जाएगी।
ये भी पढ़ें - UP Anganwadi Bharti 2026: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के पद पर बंपर भर्ती, 12वीं पास को मौका; बिना परीक्षा होगा चयन