फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग लगने से सब्जी की दुकान जली

विज्ञापन
01एमएनपी-20-कुरावली में सब्जी मंडी में आग लगने से जलती दुकान - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
कुरावली (मैनपुरी)। नगर में गल्ला मंडी स्थित जामा मस्जिद के पास बुधवार की दोपहर एक सब्जी की दुकान में अचानक आग लग गई। स्थानीय लोगों द्वारा आग पर काबू पाया गया। आग से दुकान में रखी सब्जियां जल गईं। पीड़ित दुकानदार ने मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

जामा मस्जिद के निकट पुरानी सब्जी मंडी में गुलजार निवासी मोहल्ला वैदनटोला सब्जी की दुकान का संचालन करते हैं। बुधवार की दोपहर लॉकडाउन के चलते सभी लोग अपने घरों में थे। बंद चल रही दुकान से अचानक धुआं निकलने लगा। जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक दुकान से निकलने वाली आग की लपटें बढ़ गईं। पास में रहने वाले लोगों ने गुलजार को सूचना दी। लोगों ने पानी डालकर किसी तरह आग बुझाई। जानकारी होने पर गुलजार भी परिवार के लोगों के साथ दुकान पर पहुंच गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस को गुलजार ने बताया कि आग लगने से दुकान में रखे तीन पैकेट आलू, तीन पैकेट प्याज, बीस किलो अदरक, पंद्रह किलो हरी मिर्च, दस किलो लहसुन, तीस किलो रतालू जलकर राख हो गए हैं। गुलजार ने नुकसान के संबंध में लेखपाल और एसडीएम को सूचना देकर मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें