कुरावली (मैनपुरी)। थानाक्षेत्र के गांव दिवरई में गोबर डालने के विवाद में नामजद लोगों ने एक सास-बहू को मारपीट कर घायल कर दिया। शशिप्रभा ने थाने में दी गई तहरीर में कहा है कि पति बाहर काम करता है। वह सास के साथ घर पर रहती है। मंगलवार की शाम को वह छत पर गोबर डाल रही थी। तभी पड़ोस के रहने वाले लोगों ने गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। जब महिला ने विरोध किया तो नामजद लोगों ने मारपीट कर दी। बचाने आई सास शारदा देवी के साथ भी मारपीट की गई। पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया। तहरीर पर जांच शुरू कर दी है। वहीं बिछवां थाना क्षेत्र के गांव बीलों निवासी मान सिंह ने थाने में दी तहरीर में कहा है कि खेत से गाय निकालने के विवाद को लेकर गांव निवासी नामजद लोगों ने गाली-गलौज की। विरोध करने पर उसे मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने तहरीर पर जांच शुरू कर दी है। संवाद