पटियाली। ग्राम नगला दत्ता में जमीनी विवाद में दो पक्षों के बीच झगड़ा हो गया। इस दौरान हुई फायरिंग में एक महिला गोली लगने से घायल हो गई। परिजन उसे अस्पताल ले गए। वहां से उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। खबर लिखे जाने तक मामला दर्ज नहीं किया गया था।
सुनील पुत्र राममूर्ति गांव में ही किसी कार्य से जा रहा था। रास्ते में उसे गांव के ही कुछ लोग मिल गए। आरोप है कि वे लोग सुनील को देख कर गाली-गलौज करने लगे विरोध करने पर मारपीट कर दी। वह किसी तरह वहां से बचकर भाग गया। तभी आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी। सुनील की आवाज सुनकर उसकी मां कुंता देवी घर से बाहर निकल आईं। जब वह उसे बचाने पहुंची तो उनकी जांघ में गोली लग गई।
इससे वह घायल हो गई। इस दौरान लगभग 12 राउंड फायरिंग हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां से कोतवाली प्रभारी शैलेंद्र गौतम ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच जमीनी विवाद चल रहा है। अभी पुलिस को तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर पुलिस मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।