फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को घर में घुसकर मारी गोली, रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाली। दरियावगंज में एक युवक को घर में घुसकर गोली मारकर घायल कर दिया। युवक को गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर कर दिया गया है। समाचार लिखे जाने तक प्राथमिकी दर्ज की कार्रवाई नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

मनवीर पुत्र वीरेद्र निवासी नगला चंदन पटियाली अपनी पत्नी व बच्चों के साथ दरियावगंज स्टेशन के पास रहता है। रविवार देर रात एक युवक ने उनके घर के दरवाजे पर दस्तक दी, जैसे ही उन्होंने दरवाजा खोला युवक ने उनको गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर उनकी पत्नी वहां पहुंच गई।
इसके बाद युवक मौके से भाग गया। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां से उनको रेफर कर दिया गया। कोतवाली प्रभारी शैलेंद्र गौतम ने बताया कि अभी इस मामले में पुलिस को तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें