सेंट्रल पॉर्क के निकट पीएनजी की पाइप लाइन में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
आवास विकास कॉलोनी के सेंट्रल पार्क में रविवार सुबह पीएनजी की पाइप लाइन में आग लगने से घंटे भर तक गैस की सप्लाई बंद रही। इससे ढाई हजार परिवारों को दिक्कत हुई। सूचना पर दमकल की गाड़ियां और ग्रीन गैस लिमिटेड के अधिकारी पहुंचे। मरम्मत करने के बाद गैस की सप्लाई शुरू हुई।
सेंट्रल पार्क के पास सुबह करीब साढ़े आठ बजे धमाका हुआ। पार्क में टहलने आए लोगों ने जाकर देखा तो कचरे के ढेर के पास से तेल लपटें निकल रही हैं। यहीं ग्रीन गैस प्राइवेट लिमिटेड की पाइप लाइन का बोर्ड भी लगा था। लोगों ने फायर बिग्रेड और एजेंसी के अधिकारियों को सूचना दी। इस पर एजेंसी की टीम ने तत्काल सप्लाई को बंद कराया। तकनीकी टीम ने मरम्मत कार्य शुरू कर दिया। करीब साढ़े नौ बजे गैस की आपूर्ति शुरू हो सकी।
कचरे के ढेर में आग लगने से पीएनजी की पाइप लाइन ने आग पकड़ ली। फायर बिग्रेड भी पहुंच गई, तकनीकी टीम ने पाइप लाइन को मरम्मत कर दिया है। दो से ढाई हजार घरों की आपूर्ति प्रभावित रही।
विजय भारद्वाज, मीडिया कॉर्डिनेटर, ग्रीन गैस प्राइवेट लिमिटेड
पार्क में घूम रहे थे, तभी तेज आवाज हुई, पता चला कि गैस की लाइन फट गई है, आधा घंटे बाद फायर बिग्रेड भी आ गई। टीम ने मरम्मत भी शुरू कर दी।
सर्वेश बंसल, क्षेत्रीय लोग