एटा के जलेसर सिकंदराराऊ मार्ग पर सिलिडरों से भरे ट्रक ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। हादसे में महिला की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसका पति और दो वर्षीय बच्चे का बाल-बाल बच गए।
गुस्साए ग्रामीणों ने जाम लगाने का प्रयास किया, लेकिन उसी समय सराय राजनगर निवासी ग्राम प्रधान पति अनेक सिंह राजपूत और उद्योगपति सोनपाल सिंह राजपूत मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम लगाने से रोका।
घटनाक्रम के अनुसार, ग्राम दौलतपुर गिलौला निवासी मोनू उर्फ यतेंद्र दिल्ली से बाइक पर अपनी पत्नी और बच्ची को बैठाकर जलेसर आ रहा था कि सरसेला के पास पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक सवार दंपती को रौंद दिया। जिसमें बाइक सवार पत्नी सोनम (26) की मौके पर ही मौत हो गई
जबकि उसके पति मोनू उर्फ जितेंद्र व उसके 2 वर्षीय बच्चे को मामूली चोट आई। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने जाम लगाने का प्रयास किया, लेकिन जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस और समाजसेवी अनेक सिंह राजपूत और सोनपाल सिंह राजपूत ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम लगाने से रोका।
इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मृतक महिला के पति मोनू उर्फ यतेंद्र ने कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई है।