फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: चलती कार में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचा चालक

Sun, 19 May 2024 12:57 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा में  नेशनल हाईवे पर एक चलती कार में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के कारण कार में आग लगी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।
 
विज्ञापन
कार में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के टाउनशिप थाना रिफाइनरी के स्वर्ण जयंती के सामने नेशनल हाईवे पर चलती कार में अचानक आग लग गई। चालक ने गाड़ी खड़ी करके भाग कर अपनी जान बचाई। थोड़ी देर में ही आग ने पूरी कार को आगोश में ले लिया। सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। 
विज्ञापन


वृंदावन निवासी गोपाल कार से आगरा जा रहे थे। जब गोपाल टाउनशिप के स्वर्ण जयंती अस्पताल के सामने से गुजर रहे थे, तभी कार में धुआं निकलते देखा। तत्काल की कार को रोक के बाहर निकल आए।  इतनी देर में कार ने आग पकड़ ली। कार धूं धूंकर जलने लगी। इतनी देर में रिफाइनरी पुलिस मौके पर पहुंच गई। फायर ब्रिगेड को फोन किया, लेकिन अप फायर ब्रिगेड आधा घंटे तक नहीं पहुंची। रिफाइनरी पुलिस ने रिफाइनरी फायर ब्रिगेड को फोन किया तब जाकर रिफाइनरी फायर ब्रिगेड ने आकर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें