फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शार्ट सर्किट से फर्नीचर गोदाम में लगी आग

विज्ञापन
शमसाबाद के ग्राम धिमश्री में दुकान से उठता धुंआ - फोटो : Agra Dehat
विज्ञापन
शमसाबाद। ग्राम धिमश्री में रविवार को शार्ट सर्किट से फर्नीचर के तीन मंजिला गोदाम में आग लग गई। इससे वहां रखा सामान जलकर राख हो गया। आग की लपटें देखकर ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया। इसके बाद उन्होंने दमकल विभाग को फोन किया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने एक घंटे में आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

धिमश्री बाजार में ज्ञान सिंह ट्रेडर्स की दुकान है। यह तीन मंजिला बनी हुई है। एक मंजिल पर फर्नीचर और इलेक्ट्रॉनिक्स सामान का गोदाम था। दुकान के संचालक प्रदीप ने बताया कि सुबह छह बजे हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर एलटी लाइन पर गिर गया था, जिसके कारण दुकान में फाल्ट होने से शार्ट सर्किट हो गया और आग लग गई। वहां रखा सारा सामान जलकर नष्ट हो गया। आग से दीवार में दरार भी आ गई।
आग देखकर आसपास के लोगों ने बुझाने का प्रयास किया। लोगों ने अग्निशमन विभाग को भी फोन पर सूचना दी। दमकल वाहन ने एक घंटे में आग पर काबू पाया। प्रदीप का कहना है कि आग से लाखों रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया। थानाध्यक्ष आनंदवीर ने बताया कि पीड़ित ने बिजली विभाग के जेई के खिलाफ तहरीर दी है। मामले की जांचकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें