सूचना के बाद काफी देर तक फायर ब्रिगेड मौके पर नहीं पहुंची थी। लोग खुद ही पानी, मिट्टी से आग बुझाने का प्रयास करने लगे। करीब सवा दो बजे एक ट्रैक्टर से फायर ब्रिगेड की गाड़ी खींचकर लाई गई, जो नाकाफी थी। इस पर शिकोहाबाद से फायर ब्रिगेड बुलाई गई। इसके बाद सुबह पांच बजे तक आग पर काबू पाया जा सका। आग इतनी भीषण थी कि गुरुवार दोपहर तक सब्जी मंडी की जली दुकानों से धुआं निकलता रहा।
उपजिलाधिकारी राजेश कुमार वर्मा ने बताया कि सब्जी मंडी में लगी आग भीषण थी। आग में हुए नुकसान का आकलन कराया जा रहा है। नुकसान की रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेजी जाएगी। इस तरह की घटनाओं में वैसे कोई प्रावधान नहीं है। फिर भी शासन से आर्थिक मदद के लिए पत्र लिखा जाएगा।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।