फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस लाइन परिसर में झाड़ियों में लगी आग

विज्ञापन
पुलिस लाइन में लगी आग को बुझाते दमकल कर्मी। - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। पुलिस लाइन परिसर में रविवार को खड़ी सूखी झाड़ियों में किसी तरह से आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया। जानकारी होते ही रंगरूट आग बुझाने में जुट गए। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू किया।
विज्ञापन

पुलिस लाइन परिसर में कर्मियों के रहने वाले आवासों के पास सूखी झाड़ियां खड़ी हुईं हैं। रविवार की दोपहर किसी तरह से झाड़ियों में आग लग गई। कुछ ही देर में आग तेजी के साथ फैलने लगी। जानकारी होने के बाद आरआई राजीव राय ने फोन कर दमकल कर्मियों को बुलाया।
इसके साथ ही स्वयं रंगरूटों के साथ आग को बुझाने के प्रयास में लग गए। लेकिन सूखी झाड़ियों में लगी आग काबू नहीं हो पा रही थी। इस बीच वहां पहुंचे दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू किया। झाड़ियों में आग किस कारण से लगी इसके बारे में जानकारी नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें