फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: वृंदावन के श्रीकृष्ण शरणम् सोसायटी के फ्लैट में लगी आग, मौके से बरामद हुआ हुक्का और बीयर बोतल

Wed, 01 Jun 2022 11:20 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

श्रीकृष्ण शरणम् सोसायटी के एक फ्लैट में कुछ लोग पार्टी कर रहे थे। इसी दौरान आग लग गई।  वहां मौजूद लोग आग बुझाने की बजाय वहां से फरार हो गए। सोसायटी के लोगों ने दमकल को सूचना दी। 
विज्ञापन
फ्लैट में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के वृंदावन में छटीकरा मार्ग स्थित हाईराइज बिल्डिंग श्रीकृष्णम शरणम् के एक फ्लैट में मंगलवार रात को आग लग गई। आग लगने की घटना को पहले दबाने की कोशिश की गई लेकिन आग काबू से बाहर हुई तो पुलिस और दमकल को बुलाया गया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस ने फ्लैट से हुक्का और बीयर की बोतल-केन बरामद की है।

विज्ञापन


सोसाइटी में 248 फ्लैट हैं। एचआर-3 ब्लॉक के फ्लैट नंबर-7 पंजाब के रहने वाले अशोक गुप्ता के नाम है। अशोक ने फ्लैट में टाइल व पुट्टी का काम कराने के लिए एक मजदूर को चाबी दी थी। मजदूरी का काम करने के बाद चाबी किसी अपने मिलने वाले को दे दी। मंगलवार रात लोगों ने फ्लैट में हुक्के से धुआं उड़ाया और बीयर पार्टी की। पार्टी करने के बाद जला हुआ हुक्का छोड़कर फ्लैट बंद करके चले गए। जिसके बाद वहां आग लग गई।

देर रात दी गई पुलिस को सूचना 

आग की लपटें देख सोसाइटी की बदनामी के डर से मामले को दबाने का प्रयास किया लेकिन आग के बढ़ने के बाद सभी के हाथ-पैर फूल गए। आग लगने की सूचना पर देर रात वृंदावन कोतवाली प्रभारी अजय कौशल और फायरब्रिगेड की दो गाड़ी मौके पर पहुंच गईं। दमकलकर्मियों ने फ्लैट में लगी आग पर काबू पाया। 

विज्ञापन

मुख्य दमकल अधिकारी प्रमोद शर्मा ने बताया कि करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। फ्लैट में रखा सभी सामान जलकर राख हो गया। यह गनीमत रही की जिस समय आग लगी फ्लैट में कोई नहीं था और न आग ने आसपास के फ्लैट को अपने आगोश में लिया। एसपी सिटी एमपी सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

आग बुझाने के साधन नहीं

वृंदावन और मथुरा की कई हाईराइज बिल्डिंगों में आग बुझाने के साधन नहीं हैं। मुख्य दमकल अधिकारी प्रमोद शर्मा ने बताया कि पिछले दिनों निरीक्षण के दौरान ब्रज धाम हाईराइज अपार्टमेंट में 9वीं मंजिल पर एक गेस्ट हाउस चलता मिला। वहां फायर सिस्टम काम लायक नहीं मिले। रुक्मिणी विहार स्थित गोलोक धाम की निर्माणाधीन बिल्डिंग में फायर सिस्टम का काम होता मिला। संयुक्त जिला अस्पताल का भी फायर सिस्टम खराब मिला। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें