फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: इलेक्ट्रॉनिक शोरूम की तीसरी मंजिल में लगी आग, लाखों का सामान खाक

Thu, 21 Apr 2022 03:35 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

शोरुम में लगी आग पर काबू पाने के लिए दमकल कर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। तेज हवा के कारण आग फैलती जा रही थी। शोरूम के पीछे से सीढ़ी लगाकर दमकल कर्मी इमारत के ऊपर चढ़े। वहां से शोरूम में पानी की तेज धार छोड़ी गई।
विज्ञापन
आग बुझाती दमकल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा शहर के बीएसए कॉलेज के पास वैल्यू प्लस रिटेल स्टोर के शोरूम की तीसरी मंजिल पर आग लगने से लाखों रुपये का इलेक्ट्रिॉनिक सामान जलकर राख हो गया। करीब साढ़े तीन घंटे में फायर ब्रिगेड की पांच दमकलों से आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि आग ने आसपास और शोरूम की दो मजिलों को अपनी चपेट में नहीं लिया। प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। अग्निशमन विभाग आग के कारणों की जानकारी के संग आग से वास्तविक नुकसान का आंकलन कर रहा है।
विज्ञापन




नोएडा के रहने वाले मुदित अग्रवाल का बीएसए कॉलेज के पास वैल्यू प्लस का रिटेल स्टोर है। इसमें फ्रीज, कूलर, एसी, एलसीडी, ओवन, वॉशिंग मशीन आदि इलेक्ट्रिॉनिक सामान का शोरूम है। तीन मंजिला इस शोरूम को मैनेजर अनुराग संभालते हैं। बृहस्पतिवार की सुबह 11 बजे शोरूम की तीसरी मंजिल पर आग की लपटें देखकर मैनेजर ने तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंची, तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इसे देख आसपास लोगों की भीड़ जुट गई। वहीं आसपास के शोरूम और दुकानों के मालिकों को भी आग फैलने का डर सताने लगा। 

आग और बढ़ती उससे पहले दमकल भी आ गई। आग बुझाना शुरू हुआ, पर आग कम होने की बजाए तेजी से बढ़ने लगी। इसके बाद सीएफओ प्रमोद कुमार शर्मा ने एफएसओ संजय कुमार जायसवाल और टीम के संग मोर्चा संभाल लिया। करीब साढ़े तीन घंटे की मशक्कत के बाद दोपहर ढ़ाई बजे आग पर काबू पा लिया गया। गनीमत ये रही कि आग ने आसपास किसी को चपेट में नहीं लिया, वहीं शोरूम की दो मंजिलें भी इससे अछूती रही। सीएफओ प्रमोद कुमार शर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया तो शॉर्ट सर्किट से आग लगना प्रतीत हो रहा है। फिर भी साक्ष्य जुटाकर हकीकत से पर्दा हटाया जाएगा। लाखों रुपये के एसी, फ्रीज आदि इलेक्ट्रिॉनिक सामान जला है। बावजूद इसके नुकसान का आंकलन बिल्टी के आधार पर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें