लाखों रुपये का सामान जलकर राख
आग इतनी भीषण थी कि आग में नीचे की मंजिल छोड़ ऊपर की तीनों मंजिल जलकर राख हो गई। टेंट स्वामी धीरेंद्र ने बताया कि आग में लाखों रुपये का टैंट का सामान, घरेलू सामान टीवी, फ्रिज, कूलर, सोफा, कुर्सी, आदि घरेलू सारा सामान जलकर राख हो गया। तहसीलदार डॉ संतराज सिंह और क्षेत्रीय लेखपाल ने आग से नुकसान का आकलन कराया है।
भाई के मकान पर कूदकर बचाई जान
दूसरी मंजिल पर लगी को बुझाने का परिवार ने भरसक प्रयास किया, लेकिन आग विकराल रूप धारण करती गई। आग दूसरी से तीसरी और फिर चौथी मंजिल में पहुंची तब परिजनों की हिम्मत जबाव दे गई। चौथी मंजिल की छत पर पहुंचे परिजनों ने पास में ही बने भाई जयप्रकाश के मकान पर कूदकर अपनी जान बचाई। धीरेंद्र ने बताया कि वे कुछ जरूरी सामान बचाने का प्रयास करते रहे, किंतु कुछ भी बचा नहीं पाए।
गैस सिलिंडर फटने पर मकानों में आई दरार
पड़ोसी मानिकचंद्र ने बताया कि धीरेंद्र के मकान में आग लगने पर परिवार कुछ लोग बाहर निकल आए थे, लेकिन जब आग के बीच गैस सिलिंडर फटने पर जो धमाका हुआ और मकान में दरार आई तो दहशत में आ गए। पड़ोसी घरों से निकलकर बाहर आ गए। वहीं पीड़ित ने बताया कि यह आकस्मिक घटना नहीं है। किसी ने रंजिशन आग लगाई है। थाना प्रभारी राजेश पांडेय ने बताया कि संभवत: शॉर्ट सर्किट से आग लगी है। अगर तहरीर आती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।