फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ककुआ में बैंककर्मी के घर में लगी आग, सामान जला

विज्ञापन
करिवली थाना मलपुरा के गाँव ककुआ में बैंक कमी के घर में विधुत शाटँसकिट से लगी आग में घर का सारा सामा - फोटो : Agra Dehat
विज्ञापन
किरावली। थाना मलपुरा के गांव ककुआ निवासी बैंककर्मी सुरेंद्र सिंह चाहर के घर में सोमवार को दिन में करीब 11 बजे आग लग गई। आग शॉर्ट सर्किट से लगना बताया जा रहा है। आग लगने से 12 हजार रुपये, फ्रिज, एलईडी, बर्तन, कपड़े, बिस्तर आदि सामान जल गया। लपटें देख जुटे गांववालों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

गृह स्वामी के बेटे पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि हमारे चाचा पूरन सिंह की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। हम सब लोग उनके ही घर पर बैठे थे, तभी अचानक घर की दूसरी मंजिल पर बने कमरे से लपटें उठती दिखी। इस पर सभी लोग चीखते-चिल्लाते वहां पहुंचे। तब तक आग पूरे फैल चुकी थी। लपटों की जद में नकदी के अलावा बेड, बिस्तर, फ्रिज, एलईडी, कपड़े आदि सारा सामान जल गया। परिवारीजन शॉर्ट सर्किट से आग लगना बता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें