फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा न्यूज: आधी रात को दो खोखों में लगी आग, दमकल ने पाया लपटों पर काबू; लाखों का सामान राख

Sat, 31 Oct 2026 09:53 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

कागारौल में शुक्रवार देर रात अज्ञात कारणों से दो लकड़ी के खोखों में आग लग गई। फ्रिज, कोल्ड ड्रिंक्स और अन्य सामान जलकर राख, दुकानदार को करीब एक लाख रुपये का नुकसान।
 
विज्ञापन
आधी रात को दो खोखों में लगी आग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के कागारौल कस्बे के किरावली मार्ग स्थित बनखण्डी महादेव मंदिर मोड के पास सड़क किनारे रखे लकड़ी के दो खोखों में शुक्रवार देर रात अज्ञात कारणों से आग लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस व अग्निशमन विभाग ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दोनों खोखा जलकर राख हो गए।
विज्ञापन


खोखा संचालक साहब सिंह ने बताया कि वह रोजाना की भांति शुक्रवार शाम लगभग 7 बजे खोखा को बंद करके होने घर चले गए थे। बगल में उनके भतीजे अजीत सोलंकी का खोखा रखा हुआ था। रात करीब 11 बजे गाँव के ही एक व्यक्ति ने दोनों खोखों में आग लगने की सूचना दी।

सूचना पर पुलिस व फायर बिर्गेड की गाड़ी भी मौके पर पहुंचे गई और आग पर काबू पाया। खोखा संचालक अजीत सोलंकी ने बताया कि आग से खोखा में रखे कोल्ड्रिंक्स, गुटखा, फ्रिज, सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया है, जिससे उन्हें लगभग एक लाख रूपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें