पल्ला झाड़ रहे जिम्मेदार
घटना के बाद कूड़ा निस्तारण को लेकर नगर पालिका और दरगाह कमेटी के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। नगर पालिका चेयरमैन प्रतिनिधि मोहम्मद इस्लाम का कहना है कि कूड़ा दरगाह परिसर का था, इसलिए निस्तारण की जिम्मेदारी दरगाह कमेटी की थी। पालिका के कर्मचारी अन्य क्षेत्रों में सफाई कर रहे हैं। उधर मेला कमेटी की ओर से पूर्व चेयरमैन बदरुद्दीन कुरैशी ने कहा कि कूड़ा हटाना नगर पालिका का काम है। उन्हें सूचित करने के बावजूद कूड़ा नहीं हटाया गया।
पुरातत्व विभाग की कार्रवाई
संरक्षण सहायक दिलीप सिंह ने बताया कि स्मारक क्षेत्र में कूड़ा डालना और फिर उसमें आग लगना गंभीर मामला है। सामूहिक प्रयासों से आग पर काबू पा लिया गया है, लेकिन ऐतिहासिक स्थल के पास इस तरह की लापरवाही सुरक्षा के लिहाज से बड़ी चूक है।
http://