फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कन्फेक्शनरी के गोदाम में लगी आग, लाखों का नुकसान

Sat, 27 Jul 2024 02:24 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
गंजडुंडवारा। नगर के रेलवे रोड स्थित कन्फेक्शरी के गोदाम में शुक्रवार की तड़के आग लग गई। जब पड़ोसियों ने धुआं उठता देखा तो गोदाम स्वामी को जानकारी दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। आग बुझने से पूर्व गोदाम में रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन रोड स्थित बिजेंद्र पालीवाल की कोठी में मेसर्स सचिन गुप्ता का कन्फेक्शरी बिस्कुट-नमकीन आदि का गोदाम मौजूद है। बृहस्पतिवार की रात 9 बजे के करीब वह गोदाम बंद कर के अपने घर चले गए थे। शुक्रवार की सुबह करीब 6 बजे पड़ोसियों ने गोदाम से धुआं निकलते देखा और उनके घर सूचना दी। सूचना मिलते ही सचिन का पूरा परिवार गोदाम पर आ गया।
पुलिस को जानकारी दी गई, पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे फायर बिग्रेड कर्मियों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। आग बुझाने पहले ही गोदाम में रखा सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित सचिन गुप्ता ने बताया कि संभवत: शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी है।
विज्ञापन

आग लगने के कारण उनका करीब 10 लाख रुपये का नुकसान हो गया है। घटना की जानकारी मिलने पर सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अब्दुल हफीज गांधी भी घटनास्थल पर पहुंच गए। उन्होंने प्रशासन से पीड़ित को मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें