फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कॉलोनी में सोल बनाने की फैक्टरी में लगी आग, लपटें देख दहशत में आए लोग; जल गया लाखों का माल

Sun, 19 Apr 2026 09:39 AM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा में सोल बनाने की फैक्टरी में भीषण आग लग गई। लपटों को देख लोग दहशत में आ गए। सूचना पर दमकल माैके पर पहुंच गई। लपटों पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया। करीब एक घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका।  
विज्ञापन
fire demo - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना सिकंदरा के यूपीएसआईडीसी रोड स्थित ब्रजधाम कॉलोनी में जूते का सोल बनाने की फैक्टरी में शनिवार सुबह आग लग गई। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि घटना के समय फैक्टरी बंद होने से कोई मौजूद नहीं था।
विज्ञापन


थाना प्रभारी ने बताया कि सुबह सात बजे ब्रजधाम कॉलोनी में प्रेम सिंह की प्रेम इंटरप्राइजेज नाम से जूते के सोल बनाने की फैक्टरी में आग लगने की सूचना मिली थी। करीब एक घंटे में आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। फैक्टरी स्वामी ने बताया कि आग लगने से लाखों का माल जल गया है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-होटल के कमरे में खूनी खेल: पहले नशा, फिर प्रेमिका ने हथाैड़े-ब्लेड से दी खाैफनाक माैत; इसलिए किया मामा का कत्ल
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें