आगरा के बालूगंज बाजार में शुक्रवार शाम ऑटो पार्ट्स की दुकान में आग लग गई। धुआं और लपटों को देख बाजार में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पुलिस और दमकल पहुंच गई। लपटों पर काबू पाया।
आगरा के बालूगंज चौराहे के पास श्री श्यामजी ऑटोमोबाइल्स के नाम से ऑटो पार्ट्स की दुकान है। ग्राउंड फ्लोर और प्रथम मंजिल पर ऑटो पार्ट्स का सामान रखा था। शुक्रवार शाम को यहीं पर आग लग गई। सूचना पर फायर ब्रिगेड पहुंच गई।
विज्ञापन
दुकान से धुआं और आग की लपटों को देख बाजार में अफरातफरी मच गई। आसपास कई ऑटो पार्ट्स की दुकानें हैं। व्यापारी आग फैलने की आशंका को लेकर दहशत में आ गए। माैके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। दमकल ने कड़ी मशक्कत के बाद लपटों पर काबू पाया।