कासगंज के सर्कुलर रोड स्थित किराना स्टोर में शनिवार रात तकरीबन 1.30 बजे भीषण आग गई। दमकल की पांच गाड़ियों से करीब छह घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। पीड़ित व्यापारी के अनुसार आग में एक करोड़ रुपये से अधिक का माल जलकर राख हो गया।
शहर के सर्कुलर रोड स्थित जय दुर्गा ट्रेडर्स नाम से किराना के थोक व्यापारी संदीप अग्रवाल का स्टोर है। स्टोर में रात तकरीबन डेढ़ बजे भीषण आग लग गई। इससे इलाके में हड़कंप मच गया।