अलर्ट में बताया गया है कि आतंकी नाम बदलकर कमरा लेते हैं। वेष भी बदल लेते हैं। इससे पहचान पाना आसान नहीं होता है। ये अपने बजाय दूसरे धर्मों के नाम रखते हैं।
मध्य प्रदेश की खांडवा जेल से फरार हुए आतंकियों में से एक अबू फैजल ने पूछताछ में पकड़े जाने के बाद बताया था कि उसके संगठन का मकसद अमेरिकी दूतावास के अफसरों या अमेरिका के राष्ट्रिकों का अपहरण कर अमेरिका की जेल में बंद अलकायदा की आफिया सिद्दीकी को छुड़ाना है।
सिमी से भी खतरा, अलीगढ़ के 50 लोग रडार पर
आगरा जोन में सबसे बड़ा खतरा इस्लामिक मूवमेंट इन इंडिया (सिमी) के सदस्यों से बताया गया है। अलीगढ़ सिमी का गढ़ रहा है। वहां के 50 लोग रडार पर है। ये कभी न कभी किसी न किसी रूप से सिमी से जुड़े रहे हैं।