फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपार्टमेंट की पांचवीं मंजिल पर फ्लैट में एसी से लगी आग, दहशत में आ गए लोग

Sat, 13 Jun 2020 07:52 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • अपर्णा पंचशील अपार्टमेंट के लोगों ने बताया कि शॉर्ट सर्किट से आग की यह दूसरी घटना है। पांच महीने पहले ए-ब्लॉक के एक फ्लैट में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई थी। तब भी समय रहते आग को काबू कर लिया गया था।
विज्ञापन
फ्लैट से निकलता धुआं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के सिकंदरा क्षेत्र के अपर्णा पंचशील अपार्टमेंट में शनिवार दोपहर को पांचवीं मंजिल पर सोल कारोबारी राकेश मोरपानी के फ्लैट में एसी में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। उस समय फ्लैट में कारोबारी की पत्नी और दो बच्चे ही थे। 

विज्ञापन


वो किसी तरह से बाहर निकले आग लगता देखकर अपार्टमेंट में अफरातफरी मच गई। वह भूतल पर आ गए। बाद में गार्डों और दमकल कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई।


गुरुद्वारा गुरु का ताल आरओबी के पास स्थित अपर्णा पंचशील अपार्टमेंट में तीन ब्लॉक हैं। ब्लाक सी की पांचवीं मंजिल पर फ्लैट संख्या 505 में राकेश मोरपानी रहते हैं। उनकी हींग की मंडी में सोल की दुकान है। 

विज्ञापन

एसी में हुआ था शॉर्ट सर्किट

शनिवार को वह दुकान चले गए। दोपहर तकरीबन 12 बजे राकेश की पत्नी विजीता और दोनों बच्चे फ्लैट पर थे। विजीता ने एसी का स्विच ऑन कर दिया। इससे शॉर्ट सर्किट हुआ और आग लग गई। एसी में आग लगता देखकर विजीता ने राकेश को फोन करके बताया। 

उन्होंने पत्नी से एमसीबी डाउन करने की कहा। मगर, तब तक आग से एसी जलने लगा। तारों में भी चिंगारी निकलने लगी। एसी के प्लास्टिक के पैनल पिघलने से फर्श पर गिरे। आग ने उसके गैस पाइप को भी जला दिया। 

इससे बालकनी की खिड़कियों के शीशे टूट गए और दरवाजा जल गया। कुछ ही देर में फ्लैट में धुआं भर गया। विजीता अपने दोनों बच्चों को लेकर बाहर आ गईं। उन्होंने शोर मचाया। इस पर पूरे अपार्टमेंट में अफरातफरी मच गई। लोग भूतल पर आ गए। 
विज्ञापन

सूचना पर गार्ड और सोसायटी के अन्य लोग आ गए। उन्होंने आग बुझाने के प्रयास किए। एसी में लगी आग को काबू में कर लिया गया। सूचना पर दमकल और पुलिस पहुंच गई। आधा घंटे में दमकल ने पूरी तरह से आग बुझाई। मुख्य अग्निशमन अधिकारी अक्षय रंजन शर्मा ने बताया कि शॉर्ट सर्किट के चलते एसी में आग लगी थी। आग पर काबू पा लिया गया है।

दहशत में परिवार

फ्लैट में कारोबारी की पत्नी दो बच्चों के साथ अकेली थीं। एसी में लगी आग फैलने लगी थी। एमसीबी भी डाउन नहीं हुई। फ्लैट में धुआं भी भर गया था। घटना से कारोबारी की पत्नी दहशत में हैं। उनका कहना था कि बाहर निकलने में देर होती तो कुछ भी हो सकता था। 

काम आई सतर्कता 

अपार्टमेंट में अग्निशमन उपकरण लगे हुए हैं। गार्डों को जैसे ही आग के बारे में पता चला वह आ गए। उन्होंने उपकरणों की मदद से आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए। उनकी सतर्कता की सभी ने सराहना की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें