फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: लाठी-डंडे और फरसा लेकर बोला घर पर हमला, परिवार से की मारपीट; एसीपी के आदेश पर 12 के खिलाफ एफआईआर

Wed, 07 Oct 2026 08:19 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा में लाठी-डंडे और हथियारों से लैस होकर हमलावर घर में घुस गए। परिवार के साथ मारपीट की। मामले में एसीपी के आदेश पर 12 नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी की गई है।
विज्ञापन
FIR Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना पिढ़ौरा क्षेत्र के रीठई गांव में करीब 20 दिन पहले हुई मारपीट के मामले में एसीपी के आदेश पर पुलिस ने 12 नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी लाठी-डंडे, सरिया, फरसा और कुल्हाड़ी लेकर घर में घुस आए और परिवार के लोगों के साथ मारपीट की।
विज्ञापन


रीठई निवासी संजय सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सात सितंबर की रात करीब नौ बजे गांव के रामखिलाड़ी, सर्जन सिंह, वीनेश, दिनेश, रामनिवास, भोला, रामभरोसी, किरन देवी, कल्याणी देवी, भूरी देवी, रजनी और सपना आदि हथियारों से लैस होकर उनके घर पहुंचे। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए घर का गेट तोड़ दिया और परिवार के लोगों पर हमला कर दिया।

आरोप है कि भूरी देवी के हाथ में सरिया मार दिया गया, जिससे उनका हाथ टूट गया। वहीं वीनेश ने चमेली देवी के साथ अभद्रता करते हुए मारपीट की, जिससे बचाव के दौरान उनके कान के कुंडल गिर गए। परिवार के अन्य सदस्य दिनेश सिंह को भी चोटें आईं। एसीपी अनिल कुमार ने बताया कि जांच के बाद पिढ़ौरा थाने में 12 नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें