फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली चोरी करने पर 24 पर एफआईआर, 634 कनेक्शन काटे

विज्ञापन
बिजली चेकिंग करती टीम - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। बकाया बिल वसूलने और बिजली चोरी रोकने के लिए बुधवार सुबह विद्युत वितरण निगम की टीम ने अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान 24 घरों में बिजली चोरी पकड़ी साथ ही छह सौ से अधिक बकाएदारों के कनेक्शन भी काटे। सभी को बिल जमा करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

बुधवार सुबह मॉर्निंग रेड अभियान के तहत उप खंड अधिकारी पदम गर्ग और बृजेश कुमार के नेतृत्व में शहर के भोजपुरा और नगला निरंजन में टीम ने चेकिंग की। इस दौरान 15 घरों में अतिरिक्त केबल डालकर बिजली चोरी होती मिली। टीम ने कटिया जब्त कर ली। टीम में अवर अभियंता प्रतीक यादव, मनीष कुमार, रामसनेही, नवीन कुमार, श्याम किशोर बिंद शामिल रहे। उप खंड अधिकारी संजीव कुमार के नेतृत्व में ज्योंती रोड उपकेंद्र के गांव मरौली में चेकिंग की। यहां नौ लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ा गया।
टीम में अवर अभियंता सतेनंद्र प्रजापति, अजीत सिंह व विजिलेंस टीम मौजूद रही। अवर अभियंताओं की तहरीर पर पॉवर हाउस स्थित बिजली थाने में कुल 24 लोगों पर एफआईआर दर्ज कराई गई है। चेकिंग के दौरान बड़े बकाएदारों के कनेक्शन भी काटे गए। तीनों खंडों में कुल 634 बकाएदारों के कनेक्शन काटे गए। इसमें प्रथम खंड में 99, द्वितीय खंड में 258 और तृृतीय खंड में 277 कनेक्शन काटे गए। शहरी क्षेत्र के आठ बड़े बकाएदारों के मीटर भी उखाड़ लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें