फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकल के मामले में 24 घंटे बाद भी नहीं कराई एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की एमबीबीएस की पूरक परीक्षा में ब्लूटूथ के जरिए नकल करते हुए पकड़े गए परीक्षार्थियों के खिलाफ चौबीस घंटे बाद भी विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से एफआईआर नहीं दर्ज कराई गई। परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि नकलचियों पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन

इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (आईईटी) में शनिवार को एफएच मेडिकल कॉलेज के तीन छात्रों को पकड़ा गया था। ये ब्लूटूथ के माध्यम से नकल कर रहे थे। बनियान में इलेक्ट्रॉनिक सर्किट लगा रखा था। तीनों के खिलाफ अनफेयर मीन (यूएफएम) में कार्रवाई की गई है, लेकिन पुलिस में एफआईआर दर्ज नहीं कराई गई।
मामले में विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक अजय कृष्ण यादव का कहना है कि परीक्षा केंद्र से नकल के संबंध में रिपोर्ट प्राप्त हो गई है। रविवार को छुट्टी होने की वजह से एफआईआर नहीं कराई जा सकी। सोमवार को प्रभारी कुलपति से सहमति प्राप्त करने के बाद एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन

केंद्र पर जैमर लगवाने की दरकार
आईईटी के निदेशक प्रो. वीके सारस्वत का कहना है कि सोमवार की परीक्षा से सख्ती और बढ़ा दी जाएगी। केंद्र में प्रवेश से पहले ठीक से परीक्षार्थियों की तलाशी कराई जाएगी। मेडिकल की परीक्षाओं के दौरान केंद्र पर जैमर लगाए जाने के संबंध में भी विश्वविद्यालय प्रशासन को सोमवार को लिखा जाएगा।
वहीं, नकल करने के मामले में पकड़े गए परीक्षार्थियों के खिलाफ एफआईआर नहीं कराने के विरोध में रविवार को समाजवादी छात्रसभा (सछास) के कार्यकर्ताओं ने खंदारी परिसर के प्रवेश द्वार के बाहर विश्वविद्यालय प्रशासन का पुतला फूंका। जल्द कार्रवाई न किए जाने पर सड़क पर उतरने की चेतावनी दी।
समाजवादी छात्रसभा के कार्यकर्ताओं ने का कहना है कि विश्वविद्यालय प्रशासन एमबीबीएस की परीक्षाओं में नकल पर रोक नहीं लगा पा रहा है। पुतला फूंकने वालों में संगठन के प्रदेश सचिव रवि यादव, महानगर अध्यक्ष अमित प्रताप यादव, कैप्टन बघेल, लोकेश सोलंकी, शुभम वाल्मीकि, अनमोल दिवाकर, पुष्पेंद्र चक, कृष्णा यादव, ललित राज, कपिल चौहान, अरुन यादव, सादाब पठान, कामिल कैफ, ब्रजेश बीनू आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें