मैनपुरी। होली के लिए पिचकारी का बाजार सज गया है। दुकानों पर रंग-बिरंगी पिचकारी का दुकानदारों द्वारा भंडारण किया गया है। बच्चों को दुकानों पर खिलौने वाली पिचकारी भा रहीं हैं।
होली के त्योहार से पहले दुकानदारों ने दुकानों पर पिचकारी का भंडारण कर लिया है। त्योहार से पहले ही दुकानों पर बच्चों की मांग के अनुसार बेचने के लिए पिचकारियों को सजा लिया है। दुकानों पर पहुंच रहे बच्चे खिलौने वाली पिचकारियों की ज्यादा मांग कर रहे हैं। दुकानों पर रखी रंग-बिरंगी पिचकारी बच्चों को लुभा रही हैं। दुकानों पर प्लास्टिक की सादा पिचकारी 50 से 300 रुपये, खिलौने वाली प्लास्टिक की पिचकारी 100 से 400 रुपये, स्टील की पिचकारी 300 से 500 रुपये, स्टील का फुब्बारा 300 से 800 रुपये तक की रेंज में मिल रहा है।
पुरानी मैनपुरी में पिचक्का की मांग
पुरानी मैनपुरी में चतुर्वेदी समाज के युवा मथुरा की तर्ज पर होली खेलते हैं। एक सप्ताह तक पुरानी मैनपुरी में होली की मस्ती छायी रहती है। पुरानी मैनपुरी के युवा पीतल की बड़ी पिचकारी (पिचक्का) दुकानों पर पहुंचकर मंाग रहे हैं। पीतल का पिचक्का 800 से 1500 रुपये में मिल रहा है। दुकानदार मांग के अनुसार पिचक्का मंगा रहे हैं।
होली के त्योहार से पहले दुकानों पर पिचकारियों का भंडारण किया गया है। बच्चों को इस बार भी खिलौने वाली पिचकारी ही भा रही हैं। इस बार पिचकारी 10 रुपये से लेकर 300 रुपये तक महंगी हुई है।
राजू, दुकानदार
होली पर पिचकारियों की मांग रहती है। पीतल की बड़ी पिचकारी मांग के अनुसार ही मंगाई जाती है। इस बार भी इसकी मांग है। पीतल वाली पिचकारी होली के त्योहार से एक सप्ताह पहले ही बिकती है।
जॉन निगम, दुकानदार