फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी: सपा राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव के भांजे पर मुकदमा दर्ज, जानिए क्या है मामला

Wed, 02 Dec 2020 04:16 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
विज्ञापन
घटनास्थल पर फोर्स के साथ पहुंचे जिलाधिकारी और एसपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भाजपाइयों द्वारा करहल थाने के सामने जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन करने के बाद मंगलवार रात करहल थाना पुलिस ने सपा एमएलसी और ब्लॉक प्रमुख सहित पांच लोगों के खिलाफ मारपीट, जानलेवा हमला और लूट सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। 
विज्ञापन


करहल थाना पुलिस ने मंगलवार रात भाजपा समर्थित अभिषेक यादव पुत्र आशीष यादव निवासी मानिकपुर, करहल की तहरीर पर सपा राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव के भांजे एमएलसी अरविंद यादव व उनके भाई ब्लॉक प्रमुख बिल्लू यादव निवासी सिरसागंज रोड करहल के अलावा अखिलेश यादव उर्फ बंटू निवासी गांव कुदईया मैनपुरी, लालू निवासी बौझा थना कुर्रा, अजेंद्र निवासी मानिकपुर करहल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
संबंधित खबर: एमएलसी चुनाव: मैनपुरी में मतदान केंद्र के पास ब्लॉक प्रमुख पर जानलेवा हमला, नकदी और चेन लूटी
विज्ञापन


तहरीर में कहा गया है कि एमएलसी चुनाव में ब्लॉक प्रमुख तथ्य छिपाकर नियम विरुद्ध पोलिंग एजेंट बनकर राजनीतिक रसूक का प्रयोग कर चुनाव प्रभावित कर रहे थे। इसका मेरे भाई भाजपा पोलिंग एजेंट गौरव यादव द्वारा विरोध किया गया। इस संबंध में मेरे भाई ने एसडीएम से शिकायत की, इसके बाद पोलिंग एजेंट ब्लॉक प्रमुख को हटाया गया। इसी के चलते ब्लॉक प्रमुख ने ब्लॉक परिसर में ही गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। 
विज्ञापन

अभिषेक यादव के अनुसार इसके बाद वह अपने भाई गौरव के साथ घर जा रहा था। तभी मंगलवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे तहसील तिराहे पर घात लगाए बैठे ब्लॉक प्रमुख और एमएलसी ने अपने नामजद साथियों के साथ गाड़ी को रुकवा लिया और मारपीट की। ब्लॉक प्रमुख ने पिस्टल और एमएलसी ने सेमी राइफल तथा उनके साथियों ने असलाहों की बटों से पीटा तथा फायरिंग की। आरोपियों ने भाई गौरव के गले से सोने की जंजीर और अभिषेक की जेब से साढ़े सात हजार रुपये लूट लिए। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। 

यह है मामला
मंगलवार दोपहर ब्लॉक परिसर स्थित मतदान केंद्र से करीब तीन सौ मीटर दूर सपा और भाजपा के बस्ते लगे हुए थे। दोनों ही पार्टियों के नेता और कार्यकर्ता यहां मतदाताओं को पर्ची मुहैया करा रहे थे। इसी बीच एक मतदाता की पर्ची बनाने को लेकर विवाद हो गया। बस्ते पर मौजूद सपा और भाजपा समर्थकों के बीच मारपीट और फायरिंग हुई।

ब्लॉक प्रमुख बिल्लू यादव ने गौरव, प्रदीप उर्फ चिंटू, सौरभ और अनुरुद्ध निवासी गांव मानिकपुर हाल निवासी सिरसागंज रोड के खिलाफ मारपीट, जानलेवा हमला और लूट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मंगलवार शाम भाजपाइयों ने जिलाध्यक्ष प्रदीप चौहान के नेतृत्व में करहल थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इसके बाद रात में इटावा-मैनपुरी हाईवे पर जाम लगाया था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें