आगरा की एक कॉलोनी में लोग सुबह-शाम घूमने वाले आवारा श्वानों से परेशान हैं। कॉलोनी के लोगों को हमेशा ही यह डर रहता है कि कहीं बाहर खेल रहे उनके बच्चों को आवारा श्वान काट न लें। दूसरी तरफ कॉलोनी वाले इन श्वानों की वजह से क्षेत्र में हो रही गंदगी से भी परेशान हैं। लोगों ने जब इन्हें सहारा देने वाले मालिक से कहा तो वह धमकाने लगा। जिसके बाद कॉलोनी की एक महिला ने ताजगंज थाना में प्रार्थना पत्र दिया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
ताजगंज थाना क्षेत्र के डिफेंस एन्क्लेव सेमरा ताल में महिला पूनम और उसके परिजनों ने प्रार्थना पत्र दिया है। जिसमें उन्होंने जिक्र किया है कि उनके पास रहने वाले एक व्यक्ति ने करीब दर्जन भर श्वान पाल रखे हैं। जिससे उन्हें और उनके बच्चों के लिए खतरा दिखाई देता है। दूसरी तरफ ये श्वान कॉलोनी में इधर-उधर गंदगी करते रहते हैं। जब उन्होंने उस व्यक्ति से बात की तो वे उन्हें धमकाने लगे। इस दौरान पीड़ित की श्वान मालिक से कहासुनी हुई।
बताया कि पहले भी कई बार वो श्वान रखने वाले मालिक से शिकायत कर चुकी हैं। जिसके बाद उस व्यक्ति ने उन्हें जानवर पालने वाले एक एनजीओ से कई नोटिस भी दिलवाए हैं। पीड़िता का कहना है कि कुत्तों से काटने का भी खतरा बना हुआ है पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है विवेचना की जा रही है। महिला के पति पुलिस में है। इससे पहले मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई थी।
आगरा: 200 रुपये का पेट्रोल भरवाया.. टंकी में पहुंचा सिर्फ 90 रुपये का, युवक ने ऐसे पकड़ी घटतौली