फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: कर्मचारी की हत्या के मामले में फार्मा कंपनी मालिक सहित चार लोगों पर मुकदमा

Mon, 01 Mar 2021 12:06 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • ...महंगाई में जीना दूभर हो गया है, मृतक के पर्स में मिली पर्ची पर लिखी यह बात
  • जगदीशुपरा क्षेत्र के गांव मघटई में खेत में मिला था फार्मा कंपनी के कर्मचारी का शव
विज्ञापन
मृतक किशोर कुमार का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना जगदीशपुरा के गांव मघटई में फार्मा कंपनी के कर्मचारी किशोर कुमार (50) की गला रेतकर हत्या के मामले में मृतक की पत्नी सुनीता देवी ने मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें कंपनी मालिक और तीन कर्मचारियों को नामजद किया गया है। 

विज्ञापन


पत्नी का आरोप है कि कंपनी मालिक पति से फर्जी बिल पर दस्तखत कराते थे। उन्हें प्रताड़ित किया जाता था। इस बारे में पति ने पूर्व में बताया था। कहा था कि एक दिन वह मार डालेंगे। साजिश के तहत पति की हत्या की गई है। पुलिस का कहना है कि विवेचना के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।  

सेवला सराय स्थित नगला परसौती निवासी किशोर कुमार पुत्र माता प्रसाद पश्चिमपुरी के सी ब्लाक स्थित जेपी ड्रग फार्मा कंपनी में बिलिंग का कार्य करते थे। किशोर गुरुवार की सुबह दस बजे घर से आफिस जाने के लिए निकले थे। इसके बाद घर नहीं लौटे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मैकेनिक के पास खड़ी की थी बाइक
किशोर ने अपनी बाइक गांव मघटई में एक मैकेनिक के पास खड़ी कर दी थी। उनका शव शनिवार शाम को गांव मघटई में सरसों के खेत में पड़ा मिला था। उनका गला रेता गया था। पुलिस ने उनके पास से पर्स और पहचान पत्र बरामद किया था। 

थाना जगदीशपुरा के प्रभारी निरीक्षक बीएन सिंह ने बताया कि मृतक की पत्नी सुनीता देवी की तहरीर पर कंपनी के मालिक विनोद अग्रवाल निवासी सिकंदरा, कर्मचारी धर्मेंद्र, योगेश और उस्मान के खिलाफ हत्या, मारपीट, जान से मारने की धमकी, गालीगलौज और एससी-एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना के संबंध में सभी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। विवेचना के बाद ही कार्रवाई की जाएगी। 

'महंगाई में जीना दूभर हो गया है'
थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि किशोर कुमार के पर्स में एक पर्ची भी रखी मिली, जिसमें लिखा है कि विनोद सर मुझे फंसाना चाहते थे। मेरे बेटे को भी फंसाना चाहते हैं। पूरा काम कराते हैं। मगर, तनख्वाह नहीं बढ़ाते हैं। महंगाई में जीना दूभर हो गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें