फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: नयति की चेयरपर्सन नीरा राडिया समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, इलाज में लापरवाही का आरोप

Sat, 23 Apr 2022 12:34 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

नयति मेडिकल प्राइवेट लिमिटेड की चेयरपर्सन नीरा राडिया की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। आगरा में नीरा राडिया समेत आठ लोगों के खिलाफ दर्ज परिवाद के बाद अब मथुरा के थाना जैंत में नीरा राडिया समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
नयति की चेयरपर्सन नीरा राडिया - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा में नयति मेडिकल प्राइवेट लिमिटेड की चेयरपर्सन नीरा राडिया सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। आरोप है कि कोरोना महामारी के दौरान पीड़ित महिला के पति के इलाज में लापरवाही बरती गई और कोविड-19 की गाइडलाइन का उल्लंघन किया गया। इस मामले में  पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन


शहर कोतवाली की 103 डी कृष्णानगर निवासी भगवती वर्मा पत्नी स्व. कृष्णानंद वर्मा ने नयति हॉस्पिटल की मालकिन नीरा राडिया, डॉ. नवीन राना, डॉ. चंदर और सागर टुटेजा के खिलाफ थाना जैंत में मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि उनके पति को कोविड हो गया था। इलाज के लिए 10 मई से लेकर 15 मई तक भर्ती कराया था। यहां पर उनके पति के इलाज में लापरवाही बरती गई और कोविड-19 की गाइडलाइन का उल्लंघन किया गया। 

उन्होंने बताया कि बिना बताए हॉस्पिटल प्रशासन ने उनके पति को डिस्चार्ज कर दिया गया। इलाज में लापरवाही के साथ ही धोखाधड़ी करके 1.90 लाख रुपये अधिक ले लिए। थाना जैंत में मुकदमा दर्ज होने से आरोपियों में खलबली मच गई है। 
विज्ञापन


सीओ सदर प्रवीन मलिक ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों पर कोविड-19 का उल्लंघन और इलाज में घोर लापरवाही का आरोप है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। आरोपियों की तलाश को पुलिस की टीमें जुटी हुई हैं। मालूम हो कि नीरा राडिया पर पहले भी मुकदमे दर्ज हो चुके हैं।

बता दें इससे पहले आगरा में नार्थ ईदगाह कॉलोनी स्थित लेबोरेट्री स्टोर्स के प्रोपराइटर उत्कर्ष जैसवाल ने कोर्ट में प्रार्थनापत्र दिया था। इसमें नयति की चेयरपर्सन नीरा राडिया, निदेशक नरेंद्र सिंह, डॉ. चंदन सिंह, डॉ. सागर तुतेजा, वरिष्ठ लेखाधिकारी सुनील, लेखाधिकारी बाल किशन चतुर्वेदी, वित्त निदेशक यतीश बहल, वित्तीय नियंत्रक हेमंत जावा पर धोखाधड़ी, अमानत में खयानत सहित अन्य आरोप लगाए थे।  इस मामले में नीरा राडिया समेत आठ लोगों के खिलाफ परिवाद दर्ज किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें