फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी में सांसद की कार पर पथराव का मामला: भाजपा की क्षेत्रीय उपाध्यक्ष ने दर्ज कराई जानलेवा हमले की रिपोर्ट

Wed, 16 Feb 2022 12:11 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी के कोतवाली क्षेत्र में नगला भंत गांव के पास सोमवार शाम को कुछ लोगों ने राज्यसभा सांसद गीता शाक्य की कार पर पथराव कर दिया था। पथराव में राज्यसभा सांसद बाल-बाल बच गईं, लेकिन उनके ड्राइवर को चोट आई। 
विज्ञापन
राज्यसभा सांसद गीता शाक्य
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी में राज्यसभा सांसद की कार पर हुए पथराव के मामले में भाजपा महिला मोर्चा की क्षेत्रीय उपाध्यक्ष ने एक नामजद सहित 21 लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। सोमवार की शाम सभी लोग वोट मांगने के बाद वापस जा रहे थे। उसी दौरान यह घटना हुई थी। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन


सोमवार को राज्यसभा सांसद गीता शाक्य, राहुल भारतीय, वीरेंद्र सिंह शाक्य जिला उपाध्यक्ष भाजपा व महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष सीमा चौहान दोपहर करीब 12 बजे गांव मरौली जनसंपर्क करने गए थे। शाम को लौटते समय नगला भंत के पास राज्यसभा सांसद के काफिले पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया था। उक्त घटना के बाद महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष सीमा की ओर जानलेवा हमला सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

'आरोपी ने पकड़कर मारने की बात कही'

भाजपा नेता ने बताया है कि वह लोग जनसंपर्क के बाद वापस जा रहे थे। तभी नगला भंत निवासी मनोज यादव अपने करीब 20 साथियों के साथ लाठी डंडा और असलहा लेकर आ गया। उसने सांसद की कार के सामने गाली गलौज करते हुए भाजपाइयों को पकड़ कर मारने की बात कही। 

विज्ञापन

सीमा चौहान पर तमंचा से फायर कर दिया, जिससे वह बाल-बाल बचीं। तहरीर के आधार पर पुलिस ने नामजद सहित 21 लोगों के विरुद्ध जानलेवा हमला सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच व आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। एएसपी मधुवन कुमार सिंह ने कहा कि रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। 

इन धाराओं में दर्ज हुई रिपोर्ट

147, 148, 149 बलवा, 188 धारा 144 का उल्लंघन, 307 जानलेवा हमला, गाली गलौज व 120बी आपराधिक षडयंत्र रचे जाने संबंधी धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर अज्ञात लोगों की पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं। नामित आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें