फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: टेंडर घोटाले में दो एसई सहित 19 के खिलाफ प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। विद्युत वितरण मंडल फतेहाबाद कार्यालय में हुए 30 करोड़ रुपये से ज्यादा के टेंडर घोटाले में पुलिस ने दो अधीक्षण अभियंताओं (एसई) सहित 19 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। इसमें दो सेवानिवृत्त एसई, एक लेखाकार के अलावा 13 फर्मों के मालिकों को भी आरोपी बनाया गया है। वहीं, बाबू को घपले का मास्टरमाइंड बनाया गया है।
विज्ञापन

विद्युत वितरण मंडल फतेहाबाद के अधीक्षण अभियंता सोमवीर सिंह की तहरीर पर दर्ज प्राथमिकी के अनुसार 30 करोड़ रुपये से ज्यादा के 113 टेंडरो में गड़बड़ी कर मूल रूप से आंबेडकर नगर के मत्तपुरा गांव निवासी शिविर सहायक नीरज पाठक ने ठेकेदारों को लाभ पहुंचाने का काम किया था।
साल 2023-24 से 2025-26 के दौरान तीन साल में हुए इस घपले के दौरान तैनात रहे अधीक्षण अभियंता विनोद कुमार, अधीक्षण अभियंता अरविंद कुमार, अधीक्षण अभियंता रविकांत मिश्रा व डीएन प्रसाद के अलावा तत्कालीन लेखाकार सतीश कुमार ने टेंडरों में हो रही गड़बड़ी पर आंखें मूंदे रखीं। पाठक के बनाए प्रस्तावों और जानकारियों पर भरोसा करते हुए फाइलों को उच्चाधिकारियों तक भेजकर बिना सही प्रक्रिया अपनाए करोड़ों रुपये के टेंडर जारी कर दिए।
विज्ञापन

इस वजह से राजू की मां दुर्गा कंन्सट्रक्शन फर्म, रामसेवक सिंह की सीडीआरएम पावर प्राइवेट लिमिटेड, उपेंद्र कुमार दीक्षित की कृष्णा इलेक्ट्रिकल्स एंड कांट्रेक्शन फर्म, श्रीनिवास चौहान की शिवा इंटरप्राइजेज, योगेश सिंह चौहान की ऋषि एंटरप्राइजेज, रघुवीर सिंह की रघुवीर कॉन्ट्रैक्टर्स, मुकेश की चौहान इंटरप्राइजेज, राजेश सिंह की आरएस एंटरप्राइजेज, रामसेवक सिंह की श्री महाकाल इंटरप्राइजेज, निखिल माथुर की मेसर्स न्यूटेक इलेक्ट्रिकल्स, अखिलेश कुमार दुबे की अमोघ एसोसिएट्स, राजकुमार शर्मा की मेसर्स समाधिया एंटरप्राइजेज, राहुल की मेसर्स भोले इंटरप्राइजेज को मोटा मुनाफा हुआ।
एसई की तहरीर पर प्रारंभिक जांच के बाद फतेहाबाद पुलिस ने धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

होगी विभागीय कार्रवाई
तीन सदस्यीय कमेटी की जांच रिपोर्ट के आधार पर अधीक्षण अभियंताओं, लेखाकार और बाबू को निलंबित किया जा चुका है। प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई है। इसके साथ ही सेवारत और सेवानिवृत्त अधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी होगी।
विज्ञापन

कपिल सिंधवानी, मुख्य अभियंता, डीवीवीएनएल, आगरा जोन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें