फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत कांग्रेस का एकदिवसीय उपवास

Mon, 12 Jan 2026 02:37 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत सीकरी में धरना प्रदर्शन करते कांग्रेसी जैन फोटो संवाद
विज्ञापन
फतेहपुर सीकरी। प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर ''मनरेगा बचाओ संग्राम'' कार्यक्रम के तहत सीकरी में महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एकदिवसीय उपवास रखते हुए प्रतीकात्मक धरना-प्रदर्शन किया। पूर्व कांग्रेस नेताओं ने गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर धरना प्रदर्शन किया।
विज्ञापन



इस मौके पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष रामनाथ सिकरवार ने कहा कि मनरेगा ग्रामीण क्षेत्र के किसानों और मजदूरों के लिए रोजगार का महत्वपूर्ण साधन है। हाल के समय में इस योजना से जुड़े कार्यों और भुगतान में दिक्कतें सामने आ रही हैं, जिससे श्रमिकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। धरना-प्रदर्शन को किसान सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश डागुर ने भी समर्थन दिया। इस दाैरान वरिष्ठ नेता अशोक चौधरी, अबरार अहमद कुरैशी, विधानसभा प्रभारी जगपाल चाहर, वहीदखान, ठाकुर लाखन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें