फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: खुली मिली निर्माण सामग्री, 52 लोगों पर चार लाख का जुर्माना; दी कड़ी चेतावनी

Wed, 08 Nov 2023 11:11 AM IST
भूपेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा में निर्माण सामग्री खुली पड़ी होने पर 52 लोगों पर चार लाख का जुर्माना किया गया। भविष्य के लिए कड़ी चेतावनी दी गई। नगर निगम और प्रशासन की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की।
विज्ञापन
आगरा नगर निगम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में प्रदूषण बढ़ने पर बिना ढके रखी गई भवन निर्माण सामग्री पर नगर निगम और प्रशासन की संयुक्त टीम ने 52 जगहों पर कार्रवाई की। इसमें भवन निर्माण सामग्री विक्रेताओं से चार लाख रुपये का जुर्माना किया गया।

अपर नगर आयुक्त सुरेंद्र प्रसाद यादव ने बताया कि लोहामंडी में 24 जगहों से 1.22 लाख रुपये, छत्ता जोन में 8 जगहों से 96 हजार रुपये, ताजगंज में 10 जगहों से 39 हजार रुपये और हरीपर्वत से 10 जगहों से 1.07 लाख रुपये का जुर्माना मौके पर ही वसूला गया। बिना ढके भवन निर्माण सामग्री को रखने वाले विक्रेताओं से कहा गया है कि हर तीन दिन में उनकी चेकिंग की जाएगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- Agra: कुश्ती में खूब दिखा पहलवानों की बाजुओं का दम, प्रतियोगिता में 125 पहलवानों ने पदक के लिए बहाया पसीना
विज्ञापन


बताया कि पानी का छिड़काव न करने और ढके बिना रखने पर फिर से जुर्माना लगाया जाएगा। नगर निगम की टीम ने नुनिहाई में 64 किलो प्लास्टिक की चम्मच जब्त कीं, जिन पर 15 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया, वहीं रामबाग चौराहे पर कोयले से जलाई गई भट्ठी पर ढाबा संचालक पर 10 हजार रुपये का जुर्माना सेनेटरी इंस्पेक्टर मो. इकबाल ने वसूला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें