फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बर्फी और छैना के नमूने भरे, दूषित मिठाई कराई नष्ट

Wed, 08 Nov 2023 06:59 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
बर्फी और छैना के नमूने भरे, दूषित मिठाई कराई नष्ट
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने चलाया शहर में अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। दिवाली करीब आते ही खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने भी सक्रियता बढ़ा दी है। बुधवार को शहर में खाद्य पदार्थ विक्रेताओं की दुकानों का टीम ने निरीक्षण किया। इस दौरान तेल, बर्फी, छैना के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए। वहीं एक दुकान से दूषित मिठाई नष्ट भी कराई गई।

सहायक आयुक्त द्वितीय खाद्य डॉ. टीआर रावत के निर्देशन में अभियान चलाया गया। इसमें टीम ने लालपुर स्थित युग फूड इंडस्स्ट्रीज से सरसों के तेल के तीन नमूने लिए। वहीं नारायण मिष्ठान भंडार से काजू की बर्फी का नमूना, बृजवासी स्वीट्स से मावा और छैना का एक नमूना लिया। इसके बाद टीम कन्हैया स्वीट्स कचेहरी रोड पर पहंची। यहां से रंगीन छैना एक नमूना लिया। वहीं राधा कृष्णा स्वीट से रंगीन बर्फी का एक नमूना, अमन इंटरनेशनल माॅल से बूंदी के लड्डू का एक नमूना लेकर जांच के लिए भेजा। कुल नौ नमूने जांच के लिए भेजे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा निरीक्षण के दौरान कन्हैया स्वीट्स पर लगभग 20 किलोग्राम दूषित पुरानी मिठाई नष्ट कराई गई। इसकी कीमत लगभग चार हजार के करीब थी। टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी एके पाठक, खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रदीप कुमार, डीके वर्मा, डॉ. राजीव कुमार, जयदीप मौर्य व सनोज कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें