फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ट्रैक्टर चालक को पीटकर किया घायल, तोड़फोड़

Wed, 08 Nov 2023 06:58 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रैक्टर चालक को पीटकर किया घायल, तोड़फोड़
विज्ञापन

मंगलवार देर रात हुई वारदात, पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी

बरनाहल (मैनपुरी)। धान लाद कर जा रहे एक ट्रैक्टर चालक को नामजद लोगों ने रोक लिया। चालक को लाठी डंडे से पीटकर घायल कर दिया। वहीं गाड़ी में भी तोड़फोड़ कर दी। पुलिस ने घायल का मेडिकल कराया। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जनपद फिरोजाबाद थाना अरांव क्षेत्र के गांव नगला हाल निवासी धीरज कुमार मंगलवार की रात भाई आदेश के साथ थाना क्षेत्र के गांव चिरैयापुर में ट्रैक्टर से धान लेने आया था। वह धान लाद कर जा रहा था। तभी अमित कुमार, प्रशांत यादव, सुशांत यादव, सुरेश चंद्र और दर्शन सिंह ने गाली गलौज करते हुए गांव के पास ही रोक लिया। चालक को नीचे उतारने के बाद लाठी डंडे से पीटकर घायल कर दिया। आरोपियों ने ट्रैक्टर में भी लाठी और ईंट पत्थर मारकर तोड़फोड़ की। थानाध्यक्ष सुखवीर सिं ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जल्द ही आरोपी गिरफ्तार किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें