फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: जमीन के विवाद में दो भाइयों के बीच खूनी संघर्ष, बड़े भाई की मौत

Tue, 02 Nov 2021 02:15 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा के गांव भवनपुरा में सोमवार शाम को जमीन विवाद में दो भाइयों में जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट में घायल बड़े भाई की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी व बेटा गंभीर घायल हो गए।
विज्ञापन
अपराध (सांकेतिक तस्वीर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना जगनेर क्षेत्र के गांव भवनपुरा में सोमवार की शाम जमीन के विवाद में दो भाइयों के बीच मारपीट हो गई। दोनों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट में घायल बड़े भाई की इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि पत्नी और बेटा घायल है।

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक गांव भवनपुरा निवासी ओमप्रकाश (60) का छोटे भाई उत्तम चंद से एक खेत को लेकर विवाद चल रहा था। सोमवार की शाम करीब छह बजे ओमप्रकाश का अपने भाई और भतीजे से झगड़ा हो गया। कहासुनी के दौरान इनके बीच लाठी-डंडे भी चले। इसमें ओमप्रकाश, उनकी पत्नी राजकुमारी और पुत्र नीरज घायल हो गए। ग्रामीणों ने बीच बचाव किया।


झगड़े की सूचना पर पुलिस भी पहुंची थी। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां ओमप्रकाश की इलाज के दौरान मौत हो गई। थानाध्यक्ष योगेंद्र पाल सिंह ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें