फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: खेत की मेड़ जोतने के विरोध पर चचेरे भाई की हत्या, लाठी-डंडे से पीटने के बाद घोंटा गला

Mon, 17 Oct 2022 09:44 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा में थाना अछनेरा क्षेत्र के गांव मई में ताऊ के लड़कों से विवाद होने के बाद युवक अकेला पड़ गया। बताया गया है कि आरोपियों ने युवक के साथ मारपीट करते हुए गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
गांव में पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना अछनेरा क्षेत्र के गांव मई में खेत की मेड़ जोतने का विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। चचेरे और तयेरे भाई आमने-सामने आ गए। एक ने दूसरे पर लाठी डंडे से हमला बोला। चचेरे भाई ओमवीर (35) की हत्या कर दी गई। हमले के बाद आरोपी भाग निकले। मृतक के परिजन का आरोप है कि ओमवीर पर पहले लाठी-डंडे से हमला बोला गया। इसके बाद गला दबाकर हत्या कर दी। हमले में मृतक के पिता और मां भी घायल हुए हैं। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


गांव मई में पुरुषोत्तम और उनके ताऊ के बेटे उदयवीर के खेत बराबर में हैं। दोनों के बीच तकरीबन दो महीने पहले खेत की मेड़ को लेकर विवाद हुआ था। गांव और परिवार के लोगों ने बातचीत के बाद विवाद शांत करा दिया। सोमवार सुबह लगभग साढ़े सात बजे पुरुषोत्तम, उनकी पत्नी और बेटा ओमवीर (35) खेत पर बनी अपनी झोपड़ी में बैठे हुए थे। तभी उदयवीर, उसका बेटा लोहरे, पत्नी कमलेश, बेटी रचना और प्रीति आईं।

ऐसे शुरू हुआ संघर्ष 

आरोप है कि उदयवीर और लोहरे ने ट्रैक्टर से खेत की मेड़ काट दी। इसके बाद जोतना शुरू कर दिया। इसका पुरुषोत्तम और ओमवीर ने विरोध किया। मगर, वो माने नहीं। आरोपियों ने लाठी-डंडे से हमला बोल दिया। ओमवीर को घायल कर दिया। वह गिर पड़ा। इसके बाद साफी से गला दबा दिया। पुरुषोत्तम और उनकी पत्नी ने बचाने का प्रयास किया। मगर, उनकी भी लाठी-डंडे से पिटाई की, जिससे दोनों घायल हो गए। 
विज्ञापन

दोनों ने जान बचाने के लिए शोर मचाया। इसके बाद गांव की तरफ भागे। ग्रामीणों के पहुंचने पर आरोपी भाग गए। पुरुषोत्तम खेत पर आए तो बेटा ओमवीर पड़ा हुआ था। वह उसे अस्पताल लेकर गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा। एसपी ग्रामीण सत्यजीत गुप्ता ने घटनास्थल पर पहुंचकर घटना की जानकारी दी।

एक आरोपी गिरफ्तार : एसपी

मृतक के पिता पुरुषोत्तम सिंह ने उदयवीर, उसकी पत्नी कमलेश, बेटे लोहरे, बेटी प्रीति और रचना के खिलाफ तहरीर दी है। आरोपी मौके से घर छोड़कर फरार हैं। एसपी आरए पश्चिमी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि खेत की मेड़ जोतने को लेकर परिवार के ही दो पक्षों में विवाद हुआ था, जिसमें एक की मौत हो गई है। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी लोहरे को गिरफ्तार कर लिया है।

थाने पहुंचकर की झूठी शिकायत

ग्रामीणों ने बताया कि लोहरे ने थाने पहुंचकर झूठी शिकायत की। बताया कि उस पर हमला किया गया है। मगर, तब तक पुलिस के पास फोन आ गया। हत्या की घटना की जानकारी दी गई। इस पर पुलिस ने लोहरे को पकड़ लिया। उससे पूछताछ की गई।

मृतक के चार बच्चे हैं

ओमवीर के चार बच्चे हैं। वह दो भाई भी थे। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजन ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें