आगरा में पत्नी-पत्नी के झगड़े में 7 माह की मासूम बच्ची का चेहरा झुलस गया। बच्ची को देखने के बजाय दंपती एक-दूसरे पर आरोप लगाते झगड़ रहे हैं। शनिवार को मामला परिवार परामर्श केंद्र में पहुंचा। काउंसलर ने समझाने की कोशिश की लेकिन बात नहीं बनी। बच्ची का हवाला देकर दोनों को समझौते के लिए अगली तारीख दे दी गई है।
विज्ञापन
काउंसलर डॉ. सतीश खिरवार ने बताया कि 2023 में इनकी शादी हुई थी। दोनों का 7 महीने का बच्चा है। पति-पत्नी अलग रह रहे हैं। बच्ची की जिंदगी के बारे में सोचने का हवाला देकर समझौता कराने का प्रयास शनिवार को किया गया।
पत्नी का आरोप है कि जब भी पति से कुछ मांगो, झगड़ने लगता है। इसी झगड़े में बेटी का चेहरा झुलस गया लेकिन उसे झगड़े की पड़ी रही। वहीं पति का आरोप है कि पत्नी ने बेटी का चेहरा झुलसाया है। मुझसे बदला लेने के लिए। मुझे फंसाने के लिए पत्नी हर हथकंडे अपनाती है। इसलिए उसे साथ नहीं रहना है। उधर, परामर्श केंद्र में शनिवार को 102 मामले पहुंचे, जिसने 8 मामलों में समझौता कराया गया।