फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईद-उल-अजहा: आज ताजमहल की शाही मस्जिद में 50 लोग पढ़ सकेंगे नमाज

Wed, 21 Jul 2021 12:15 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

ताजमहल की शाही मस्जिद में ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर 50 लोगों को नमाज की अनुमति दी गई है, जो नि:शुल्क प्रवेश कर सकेंगे। ताज की मस्जिद में सुबह 8.30 बजे नमाज अदा की जाएगी।
विज्ञापन
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना संक्रमण के कारण बंद रहे ताजमहल के खुलने के बाद पहली बार नमाजियों को प्रवेश दिया जाएगा। बुधवार को ईद-उल-अजहा पर सुबह 8.30 बजे ताजमहल की शाही मस्जिद में नमाज अदा की जाएगी। बीते साल ईद पर ताज बंद होने के कारण घर पर ही नमाज अदा की गई थी। जिल्रा पशासन ने ताज की शाही मस्जिद में 50 लोगों को नि:शुल्क प्रवेश करने की अनुमति दी है।

विज्ञापन


भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के अधीक्षण पुरातत्वविद वसंत कुमार स्वर्णकार ने बताया कि सभी नमाजियों को ताजमहल के पूर्वी गेट से अलग मार्ग के जरिए प्रवेश दिया जाएगा। सभी नमाजियों का गेट पर ही नाम, पता और मोबाइल नंबर दर्ज किया जाएगा। 

प्रवेश द्वार पर सभी नमाजियों द्वारा मास्क और सैनिटाइजर का उपयोग और दो गज की दूरी का पालन करना होगा। इंतजामियां कमेटी से कहा गया है कि वह नमाजियों को कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने हुए ही प्रवेश कराएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन ने जारी किए ये दिशा-निर्देश  
आगरा में बकरीद पर मस्जिदों में एक समय में अधिकतम 50 लोग नमाज पढ़ सकेंगे। मास्क और उचित दूरी का पालन करना अनिवार्य होगा। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने यह दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि नमाज के दौरान भीड़ एकत्र नहीं होगी। कोरोना संक्रमण खत्म नहीं हुआ है।

जिला प्रशासन ने मुस्ल्मि इलाकों में विशेष साफ-सफाई, पेयजल व प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त रखने और संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस तैनाती के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने कहा, शासन से विस्तृत निर्देश मिलने के बाद गाइडलाइन में बदलाव संभव है। फिलहाल अधिकतम 50 लोगों की सामूहिक रूप से धार्मिक गतिविधियां मान्य हैं। 

अन्य धर्मस्थलों पर भी लागू होगी यही नियम
अन्य धर्मस्थलों पर भी यही नियम लागू रहेगा। मंदिर, गुरुद्धारा व चर्च में भी एक बार में 50 लोग एकत्र हो सकते हैं। डीएम ने लोगों से कोविड नियमों का पालन करते हुए सादगी से त्योहार मनाने की अपील की है। पूर्व में धर्मस्थलों पर एक बार में पांच लोगों के एकत्र होने की अनुमति दी गई थी। जिसे बढ़ाकर अब 50 किया है।   
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें